टायर में हवा कम होने का शक, रांची में रोकना पड़ा इंडिगो विमान

X
By - vijay |28 Jun 2025 1:08 PM IST
झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर एक इंडिगो फ्लाइट को सुरक्षा कारणों से ग्राउंड कर दिया गया। फ्लाइट कोलकाता से रांची होकर पटना और फिर लखनऊ जाने वाली थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर आरआर मौर्य ने बताया कि फ्लाइट के लैंडिंग के बाद पायलट को सामने के एक टायर में हवा कम होने का शक हुआ।
सुरक्षा कारणों से विमान की हुई जांच
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान की जांच की गई और उड़ान को रोका गया। इसके बाद पटना जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग से भेजा गया, जबकि लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अन्य वैकल्पिक उड़ानों से रवाना किया गया। वहीं मामले में अधिकारियों के अनुसार, यह कदम पूरी तरह से एहतियातन उठाया गया और किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।
Tags
Next Story
