डॉ आंबेडकर की तस्वीर वाली टाइल्स बाथरूम में लगाई: ,भीड़ ने दुकानदार को नंगा कर पीटा

X
बालाघाट। मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य और बालाघाट से लगे महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में डा. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगी टाइल्स बाथरूम में लगाने पर उग्र भीड़ ने एक व्यापारी के साथ जमकर मारपीट की। घटना बुधवार देर शाम की है। मारपीट से जुड़ा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गोंदिया पुलिस ने व्यापारी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गोंदिया के जयस्तंभ चौक स्थित कॉम्प्लेक्स में व्यापारी चिराग संदीप रुंगटा की दुकान है। उसने अपनी दुकान के बाथरूम में डा. आंबेडकर की तस्वीर वाली टाइल्स लगाई थी।
Tags
Next Story
