गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले,हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा

गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले,हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा
X

गंगोत्री/ यमुनोत्री (उत्तरकाशी)। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इसी के साथ उत्‍तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 का श्रीगणेश भी हो गया।

गंगोत्री धाम में कपाट उद्घाटन के लिए बुधवार को भैरों घाटी से तड़के मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा गंगोत्री धाम पहुंची। यहां तीर्थ पुरोहितों के द्वारा कपाट उद्घाटन से पहले पूजा पाठ संपन्न किया गया, इस दौरान मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री व स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।


श्रद्धालुओं के जयकारे व 14 राजपूताना राइफल्स के बैंड की मधुर स्वर लहरियों के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट 10:30 बजे अभिजीत मुहूर्त में खोले गए, इस दौरान हेलिकॉप्टर से गंगोत्री मंदिर के ऊपर पुष्प वर्षा की गयी।

Next Story