...तो मारे जाते शहबाज शरीफ ! भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर ट्रंप ने फिर दिया बयान

...तो मारे जाते शहबाज शरीफ ! भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर ट्रंप ने फिर दिया बयान
X

नई दिल्ली । भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान सांसदों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की जान बचाई थी।

ट्रंप ने कहा कि यदि उन्होंने समय रहते दखल नहीं दिया होता तो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री मारे जाते। उन्होंने यह भी कहा कि उनके हस्तक्षेप की वजह से भारत और पाक‍िस्‍तान के बीच संभावित न्यूक्लियर टकराव टल गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उनसे कहा था कि अगर उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो करीब 3.5 करोड़ लोगों की जान जा सकती थी। ट्रंप ने इस पूरे घटनाक्रम को अपनी बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि बताया।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मुद्दे पर ट्रंप पहले भी बयान दे चुके हैं। उनके ताजा बयान के बाद एक बार फिर इस विषय पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज होने की संभावना है।

Tags

Next Story