कोहरे के साथ ठंड का सितम जारी: इन क्षेत्रों में होगी बारिश,देरी से चल रहीं 100 से ज्यादा ट्रेनें

इन क्षेत्रों में होगी बारिश,देरी से चल रहीं 100 से ज्यादा ट्रेनें
X

नई दिल्ली। ठंड और कोहरे से उत्तर भारत के राज्यों को अभी कुछ दिन राहत मिलती नहीं दिख रही है। मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा परेशानी का कारण बना हुआ है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है।

घने कोहरे के कारण शुक्रवार को भी दिल्ली में कई जगहों पर सुबह दृश्यता शून्य रही। इस कारण आइजीआइ एयरपोर्ट पर 150 के करीब उड़ानें विलंबित रहीं। 33 से अधिक ट्रेनें दिल्ली से देरी से चलीं जबकि 100 से अधिक ट्रेनें विलंब से दिल्ली पहुंचीं। घने कोहरे के कारण सड़कों पर भी वाहन रेंगते नजर आए और कई जगहों पर हादसे भी हुए।




को लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर हिमाचल में शुक्रवार को पहाड़ों पर खिल रही धूप, मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे व तेज शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहुल-स्पीति के ताबो में -11.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मनाली-केलंग मार्ग पर हिमपात के कारण बाधित बस सेवा तीन सप्ताह बाद बहाल हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दोपहर बाद से ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हिमपात व कुछ निचले स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

Tags

  • 1
  • 2

  • Next Story