एक्टर और TVK प्रमुख विजय को बम से उड़ाने की धमकी, घर की तलाशी के बाद प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

एक्टर और TVK प्रमुख विजय को बम से उड़ाने की धमकी, घर की तलाशी के बाद प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा
X

चेन्नई। करूर हादसे के बाद साउथ के सुपरस्टार और तमिळग रचनै काची (TVK) प्रमुख विजय मुश्किलों में घिर गए हैं। बीते दिनों विजय को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें उन्हें बम से उड़ाने की बात लिखी गई। इस सूचना से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी मिलते ही पुलिस बल हरकत में आया और विजय के घर पर डॉग स्क्वाड व बम निष्क्रियकरण दल के साथ तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान आसपास का इलाका भी एहतियातन सील कर दिया गया। करीब घंटे भर चली तलाशी के बाद कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

अधिकारियों ने राहत की सांस लेते हुए साफ किया कि यह धमकी ईमेल महज़ एक हॉक्स (धोखा) था, जिसका उद्देश्य केवल अफरातफरी फैलाना था। फिलहाल पुलिस की साइबर सेल ईमेल भेजने वाले शख्स की तलाश में जुटी है।

गौरतलब है कि हाल ही में करूर हादसे के बाद विजय सुर्खियों में थे और अब इस धमकी वाले ईमेल से उनकी सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।

Tags

Next Story