आरोपियों ने कबूला-सोनम के सामने की राजा की हत्या:: बेवफा पत्नी के एक इशारे पर किसने किया राजा पर पहला वार?

बेवफा पत्नी के एक इशारे पर किसने किया राजा पर पहला वार?
X

इंदौर। राजा हत्या कांड में जोड़ पांच लाख मोबाइल नंबरों में छुपा था 'राज', शिलांग पुलिस के विशेष जांच दल (एसआइटी) ने बारीकी से पड़ताल की। पुलिस ने शोहरा हिल्स क्षेत्र से पीएसटीएन डेटा एकत्र किया। पुलिस को करीब पांच लाख नंबर मिले। एक सिमकार्ड इंदौर का निकला। वह 16 मई को एक्टिव हुआ था।

सोनम और राजा जहां-जहां गए, संदिग्ध नंबर भी साथ-साथ चला। राजा की हत्या के बाद वह नंबर बंद हो गया। 24 मई को वो संदिग्ध फोन बिहार में चालू हुआ और वापस बंद हो गया। शिलांग पुलिस की जांच उस नंबर पर आकर ठहर गई।

सोनम का षड्यंत्र

सोनम की कॉल डिटेल निकाली तो राज से सैकड़ों बार बात होने की पुष्टि हो गई। एसआइटी ने राज के नंबर की सीडीआर निकाली तो विशाल, आनंद और आकाश के नंबर मिले, जिन्हें षड्यंत्र के तहत 20 मई को बंद करवा दिए गए थे। हत्या के बाद तीनों के नंबर चालू भी हो गए।

सोनम झल्लाने लगी

राजा को मारने के लिए राज से ज्यादा सोनम उतावली हो रही थी। वह फोटोग्राफी के बहाने राजा के पास आकर विशाल को इशारा करती थी। मौका न मिलने पर विशाल वार नहीं कर पाया तो उन पर झल्लाने लगी। एक बार तो विशाल ने हत्या का इरादा बदल दिया था। तब सोनम ने कहा था कि इसको मार डालो। मैं थक चुकी हूं।

राजा पर पहला वार

बार-बार दबाव डालने पर विशाल ने पहला वार राजा की गर्दन पर पीछे से किया। दूसरा वार आनंद ने किया। फिर चारों ने मिलकर उसे खाई में फेंक दिया। सोनम ने आरोपितों को 15 हजार भी दिए थे और एटीएम कार्ड तोड़कर फेंक दिया था।

विधवा होकर राज से शादी करती सोनम

आरोपियों ने कबूला-सोनम के सामने की राजा की हत्या: इंदौर क्राइम ब्रांच ने बताया-विशाल ने किया पहला वार

सोनम ने पूछताछ में बताया कि राज से वह प्रेम करने लगी थी। उसकी देखभाल भी करती थी। राज उसके यहां नौकरी करता था। उसकी 15 हजार रुपये तनख्वाह थी। सोनम उसकी आर्थिक मदद करती थी। राजा से शादी कर खुश नहीं थी।

भर आई सोनम की आंखें

शादी में राज उसे देखकर रोने लगा तो उसकी भी आंखें भर आई। सोनम ने तय किया कि राजा की हत्या के बाद वह विधवा होगी और राज से शादी कर लेगी। समाज और स्वजन भी विरोध नहीं करेंगे।

Next Story