नाबालिग को अगवा करवा रेप करवाने वाली महिला गिरफ्तार, जेल जाते ही बिगड़ी तबीयत

तरनतारन। नाबालिगा को अगवा करवाने के मामले में नामजद महिला को गिरफ्तार करके केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब भेजा गया। तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल जांच करवाई गई तो महिला गर्भवती पाई गई।

पीड़िता ने मैजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि उसके ही गांव की हरजिंदर कौर की मदद से तीन युवकों ने उसे अगवा किया था। बाद में बेहोश करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। थाना झब्बाल में इंस्पेक्टर नरिंदर कौर ने महिला समेत चारों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विस हलका तरनतारन की 28 वर्षीय महिला के खिलाफ गांव की नाबालिगा को अगवा करने का केस दर्ज किया गया था। यह केस मार्च में थाना झब्बाल के तत्कालीन प्रभारी अशोक मीना (अंडर ट्रेनिंग आइपीएस) के आदेश पर दर्ज किया गया।

करीब तीन माह पहले उक्त महिला को जालंधर से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिला की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल जांच करवाई गई। इस दौरान वह गर्भवती पाई गई।

जेल प्रबंधकों द्वारा मामला मैजिस्ट्रेट के ध्यान में लाया गया। पीड़िता ने मैजिस्ट्रेट समक्ष बयान दर्ज करवाकर आरोप लगाया कि 24 दिसंबर 2024 को वह बेटे के स्कूल में पैरेंट मीटिंग में गई थी। वहां चीमा कलां निवासी महिला हरजिंदर कौर ने मनप्रीत सिंह मन्ना, गुरशरन सिंह, वरिंदर सिंह के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया।

आरोपित लगातार नशे की डोज देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे। थाना झब्बाल के प्रभारी परमजीत सिंह विरदी ने बताया कि महिला इंस्पेक्टर नरिंदर कौर को उक्त मामले की जांच सौंपी गई है। शनिवार रात को महिला समेत चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

Next Story