श्री नंदीश्वर द्वीप विधान में भक्ति का ज्वार उमड़ा

श्री नंदीश्वर द्वीप विधान में भक्ति का ज्वार उमड़ा
X

भीलवाड़ा। श्री अजारदारान दिगम्बर जैन मन्दिर आमलियों की बारी में चल रहे विधान श्रीनन्दीश्वर द्वीप विधान के तीसरे दिन भक्तिभाव विनयपूर्वक जिनेन्द्र भगवान की प्रतिमाओं पर अभिषेक, शांतिधारा की गई।

नवीन चौधरी ने बताया मूलनायक भगवान श्री पार्श्वनाथ भगवान पर प्रथम अभिषेककर्ता प्रदीप, पुष्पा, चिरंजीव,संगिता चौधरी और राजेन्द्र, सरोज चौधरी परिवार ने किया। सुमधुर स्वर-लहरियों से बहुत ही भक्ति भाव से सुमधुर स्वरलहरियो से भजन गाते हुए विधान की पूजन पूनम कोठारी, मंजू पाटौदी, उर्मिला, पुष्पा, शशि चौधरी द्वारा कराई गई। पूनम कोठारी द्वारा संगीत मय पूजन से सभी भक्त जन भाव विभोर नाचते और भक्ति करते हुए धर्म मय हो गए। विधान की पूजन सभी श्रावक भागचंद गोधा, पारस सोनी, नेमीचंद गोधा द्वारा बडे ही हर्ष से किया। शहर की विभिन्न कॉलोनी से भी जैन समाज के श्रावक परिवार नियमित अभिषेक पूजन करने बड़ी संख्या में उपस्थित हो रहे हैं। विशेष रूप से यह विधान मंदिर में सामूहिक रूप से किया जा रहा है जिससे सभी भक्तों को धर्मलाभ प्राप्त कर रहे है। वही दूसरी ओर चौधरी परिवार द्वारा सामूहिक रूप से विधान की पूजन की गई।

Next Story