घर के इन तीन स्थानों पर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए धन, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से धन की देवी माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है। यदि इन नियमों की अनदेखी की जाए, तो घर में पैसों की तंगी और अशांति का माहौल बना रह सकता है। अगर आप भी आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ विशेष स्थानों पर धन नहीं रखना चाहिए। इससे तिजोरी में पैसा टिकता नहीं और माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती। आइए जानते हैं कि किन स्थानों पर धन रखने से बचना चाहिए।
तिजोरी से जुड़ी जरूरी बातें
वास्तु दोष से बचने के लिए तिजोरी को कभी भी अंधेरे स्थान पर न रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है, जिससे धन में वृद्धि होती है और आर्थिक संकट नहीं आता। इसके विपरीत, तिजोरी को बाथरूम के पास रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है, जिससे कार्यों में बाधा आती है और धन की देवी प्रसन्न हो सकती हैं।
आर्थिक तंगी का कारण बन सकती हैं ये गलतियाँ
यदि आपको कोई वस्तु उपहार में मिली है, जैसे- गहने, घड़ी या कोई अन्य मूल्यवान वस्तु, तो उसे धन के साथ न रखें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और पैसों की कमी महसूस हो सकती है।
साफ-सफाई और वस्तुओं के सही स्थान पर ध्यान दें
तिजोरी के आसपास हमेशा स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार माँ लक्ष्मी स्वच्छ स्थान पर ही निवास करती हैं। साथ ही, तिजोरी के पास किसी भी प्रकार की टूटी-फूटी वस्तु रखने से बचें, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है और इससे आर्थिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
इन वास्तु नियमों का पालन करने से घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है और सुख-शांति बनी रहती है।
