ग्रहण के बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती में गूंजे दिव्य मंत्र, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

X
उज्जैन। चंद्र ग्रहण के उपरांत सोमवार तड़के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिव्य भस्म आरती का आयोजन हुआ। आरती से पहले मंदिर परिसर को धोकर शुद्धिकरण किया गया और मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का स्नान एवं विशेष पूजन हुआ।
अश्विन मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर सुबह 4 बजे आरती आरंभ हुई। गर्भगृह में पंडितों ने पूजन के बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया।
भोर से ही मंदिर परिसर "जय श्री महाकाल" के जयघोष से गूंजता रहा। हजारों श्रद्धालु देर रात से ही कतारों में लगकर अपने आराध्य के दर्शन को आतुर दिखे। जैसे ही मंदिर के पट खुले, भक्तों का उत्साह उमंग में बदल गया।
Next Story
