स्वाद पर नियंत्रण ब्रह्मचर्य का पासपोर्ट

अजमेर। पुष्कर रोड स्थित आराधना भवन में 'नवपद आयम्बिल ओली' का पारणा व बहुमान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर साध्वी निरंजना श्रीजी ने कहा कि आयम्बिल केवल भोजन का त्याग नहीं, बल्कि स्वाद पर नियंत्रण और ब्रह्मचर्य का पासपोर्ट है। साध्वी प्रशमरसा श्रीजी ने इसे मिलावटी खानपान के दुष्प्रभावों को हराने वाला शस्त्र बताया। 56 वर्षों से तपस्यारत साध्वी निरंजना श्रीजी की निश्रा में 67 तपस्वियों ने मांगलिक के साथ पारणा किया। संघ उपाध्यक्ष रिखब चंद सचेती व दलपत राज भंडारी ने बताया कि समारोह में संतोष चंद सुराणा परिवार ने सभी तपस्वियों का बहुमान किया। साध्वी मनोहर श्रीजी की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में सुशील वैद, नरेंद्र लालन सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story