सावन की चौथी सोमवारी: महादेव का अभिषेक कर की खुशहाली की कामना

महादेव का अभिषेक कर की खुशहाली की कामना
X

भीलवाड़ा(विजय गढ़वाल)। सावन की चौथी सोमवारी पर आज जिले भर के शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवालयों में शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। खासकर महिलाओं में पूजा-अर्चना को लेकर काफी उत्साह देखा गया। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में शिवभक्तों का तांता लगा ।


इस दौरान महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने शिवालय पहुंचकर भगवान भोलेशंकर पर फल, फूल, नैवेद्य,भांग, धथुरा, बेलपत्र आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना किया। इसके साथ ही शिव¨लग पर जलाभिषेक कर अपने पूरे परिवार की मंगल कामना की। पूजन के दौरान शिवभक्त हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे।


शहर हरणी महादेव हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा वहा मेले सा माहौल बना है। शहर से लेकर गांव तक लोग शिव की भक्ति में लीन दिखे। पूजन को लेकर तिलस्वा महादेव पटोला महादेव त्रिवेणी संगम मंदिर समेत ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी । सोमवारी को लेकर मंदिर कमेटी द्वारा लाईट लगाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शिवालयों की खूबसूरती देखते बन रही थी।




Next Story