होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इस नक्षत्र में जन्मे लोगों पर डालेगा सबसे अधिक असर

होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इस नक्षत्र में जन्मे लोगों पर डालेगा सबसे अधिक असर
X

ज्योतिषी के अनुसार साल 2025 में चार ग्रहण होंगे। इनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। इस दौरान शुभ कार्य और विशेष आयोजन पर रोक होती है। इसमें लापरवाही करने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

वर्ष 2025 में कुल दो चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें से पहला ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा। पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। यह पूर्ण ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण धुलंडी के दिन लगेगा। लेकिन भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इस चंद्र ग्रहण का भारत में कोई असर नहीं होगा।

यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश भाग, यूरोप, अफ्रीका के अधिकांश भाग, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा।

इसलिए इस ग्रहण का धार्मिक दृष्टि से भारत में कोई महत्व नहीं होगा। वहीं दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण पितृ पक्ष की शुरुआत में लगेगा और यह भारत में दिखाई देगा, जिससे इसका सूतक काल मान्य होगा।

ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार होली फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन मनाते हैं, जबकि फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है। इस साल 13 मार्च की रात होलिका दहन किया जाएगा और अगले दिन यानी 14 मार्च 2025 को होली मनाई जाएगी। लेकिन इस साल होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जिससे सभी 12 राशियां प्रभावित हो सकती हैं।

Next Story