भीलवाड़ा: शुभ मुहूर्त में रोपा गया 'होली का डांडा', ढोल-नगाड़ों और फाग गीतों के साथ पर्व का आगाज़

भीलवाड़ा: शुभ मुहूर्त में रोपा गया होली का डांडा, ढोल-नगाड़ों और फाग गीतों के साथ पर्व का आगाज़
X

भीलवाड़ा (हलचल)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक और रंगोत्सव के त्योहार होली की तैयारियां जिले भर में शुरू हो गई हैं। रविवार को पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर से लेकर गांवों तक परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ शुभ मुहूर्त में 'होली का डांडा' रोपा गया।

बापू नगर: ढोल-नगाड़ों के साथ गूंजी जयकार




शहर के बापू नगर स्थित झूलेलाल मंदिर एवं बाल हनुमान मंदिर चौराहे पर हर वर्ष की भांति इस बार भी विधि-विधान से डांडा रोपण किया गया। हरीश मानवानी ने बताया कि बाल हनुमान मंदिर के पुजारी ने विशेष पूजा-अर्चना और आरती के बाद डांडा रोपा। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूम उठे।

इस अवसर पर मौजूद रहे: पार्षद गौरव टांक, हेमेंद्र सिंह काछोला, योगी वासुजा, पुनीत पाराशर, नितिन पूरगानी, विक्रम सिंह सोलंकी, भगवान पूरगानी, नवीन मनवानी, सुरेश सोनी, जसवंत खटवानी, मोनू पटेल, तनिष्क, आदित्य, करण पेशवानी और दीपक गिरी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गुरला: 'गढ़ की गाढ़ी' पर फाग गीतों की गूंज

गुरला (बद्री लाल माली/हलचल)। नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में 'गढ़ की गाढ़ी' पर होली का डांडा रोपा गया। पंडित गणपत त्रिपाठी ने गणेश पूजन के साथ भक्त प्रहलाद के प्रतीक स्वरूप डांडे की विधिवत पूजा करवाई। डांडा रोपण के साथ ही गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई और फाग गीतों की गूंज शुरू हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, यह परंपरा वर्षों से भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत कर रही है। गांव के बुजुर्गों ने नई पीढ़ी को इन परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया, वहीं युवाओं ने पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया।

समाचार के लिए संपर्क: प्रेम कुमार गढवाल (9413376078)

ईमेल: [email protected]

विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)

सम्पर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story