आज अस्त हो जाएंगे शुक्र, इन 9 राशि के जातकों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र जब परिभ्रमण करते सूर्य के करीब पहुंच जाता है तो यह प्रभावहीन हो जाता है। यह अवस्था शुक्र अस्त कहलाती है। शुक्र ग्रह सुख, प्रेम, सुंदरता और विलासिता का कारक है। लेकिन शुक्र अस्त होने से इसके शुभ परिणाम में भी कमी आ जाती है। शुक्र अस्त होने से लोगों के जीवन में असंतुष्टि की भावना बढ़ती है, सुख विलासिता में कमी आती है, प्रेम और रोमांस के संदर्भ में ज्यादा अनुकूल परिणाम नहीं मिलते। शुक्र के अस्त होने से 9 राशि के जातकों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आइए डालते हैं एक नजर उन राशियों पर—
मेष शुक्र के मेष राशि में अस्त होने से मेष राशि वालों को अधिक अच्छे परिणाम नहीं मिलते। इस समय अहंकार बढ़ सकता है। इस अवधि में भाग्य साथ नहीं देगा, जीवन के लक्ष्य पाने में बाधा आ सकती है। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें परेशानी होगी। करियर में काम का दबाव बढ़ेगा। आशंका है कि वरिष्ठों से काम की सराहना नहीं मिलेगी। इस समय आप असंतुष्ट हो सकते हैं। अगर आप प्रमोशन या नौकरी में मिलने वाले अन्य लाभों की उम्मीद लगाए हुए हैं तो यह अवधि अनुकूल नहीं रहेगी। जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें पार्टनर के साथ समस्या होगी। हालांकि यह व्यापार लाभदायक रहेगा। लेकिन कारोबार में लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएंगे।
विदेशी स्रोतों से अच्छा पैसा कमाएंगे। यहां से इंसेंटिव और अन्य लाभ भी मिल सकता है। इस दौरान आप पैसा तो कमाएंगे, लेकिन बचत नहीं कर पाएंगे। मेष राशि वालों को अहंकार के कारण पार्टनर से समस्या होगी। आपका साथी के साथ बहस या मतभेद हो सकती है। आप दोनों के रिश्ते में खुशियां नहीं रहेंगी। शुक्र अस्त अवधि में थकान, मोटापा और आंखों से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। शुक्र ग्रह के लिए शुक्रवार के दिन यज्ञ/हवन करें।
वृषभ शुक्र अस्त होने से वृषभ राशि वालों को पैतृक संपत्ति, शेयर और लोन आदि अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। इन लोगों को नौकरी में वरिष्ठों के साथ रिश्ते में समस्या आएगी। काम में अड़चनदिन आएगी। जिन लोगों का व्यापार है उन्हें बिजनेस के विस्तार में दिक्कत आएगी। हालांकि इन लोगों को व्यापार में मनचाहा लाभ नहीं मिलेगा। आर्थिक रूप से जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन उन्हें पूरा करने में दिक्कत होगी। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर काफी धन खर्च करना पड़ेगा।
इस समय पैसों की बचत होने की संभावना कम है। घर-परिवार की समस्या के कारण आप पार्टनर के साथ मधुर संबंध बनाए रखने में असफल रहेंगे। आप दोनों में गलतफहमी हो सकती है। शुक्र अस्त अवस्था के दौरान वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रित करना चाहिए और परिस्थितियों के बीच सामंजस्य बिठाने की जरूरत होगी। शुक्र के मेष राशि में अस्त होने से गले और पैरों में दर्द और पाचन से जुड़ी समस्याएं घेर सकती हैं। प्रतिदिन 24 बार ॐ भार्गवाय नमः का जाप करें। कर्क शुक्र अस्त होने से इन लोगों की सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। आपको तनाव झेलना पड़ सकता है। आपको धन बहुत सोच-समझकर खर्च करना होगा। शुक्र के मेष राशि में अस्त होने का समय नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छी नहीं है, क्योंकि आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने वरिष्ठों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहेंगे और इसके लिए मेहनत करेंगे। लेकिन सराहना नहीं मिलेगी। आशंका है कि प्रमोशन और अन्य लाभ न मिले।
व्यापार करने वालों के लिए अच्छी मात्रा में लाभ कमाना कठिन रहेगा। अगर आप मुनाफा कमा भी लें तो बचत नहीं होगी। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को समस्या होगी। कर्क राशि वालों के खर्च बढ़ेंगे, आप अपने जीवन के लक्ष्यों को पूरा नहीं कर सकेंगे। आपको धन हानि होगी। उधार लेना पड़ सकता है। पार्टनर से अनबन होगी। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। आंखों के साथ-साथ माता का भी विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ेगा। शनिवार के दिन कौओं को भोजन खिलाना होगा। सिंह शुक्र का मेष राशि में अस्त होना सिंह राशि वालों के लिए संतान के विकास की चिंता बढ़ाएगा। सिंह राशि वालों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। हालांकि, इन दोनों ही स्थितियों में आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में असफल रहेंगे। आप जो भी मेहनत करेंगे, उसके लिए आपको सराहना नहीं मिलेगी। खुद का व्यापार है तो पार्टनरशिप में समस्या होगी। इससे आय और लाभ में कमी होगी।
इस समय आपके पास धन आने की रफ्तार औसत रहेगी। आय में वृद्धि के स्रोत भी सीमित रहेंगे, धन की भी आप ज्यादा बचत नहीं कर पाएंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते में प्रेम और सौहार्द्र की कमी रहेगी। इस समय आपको संतान के स्वास्थ्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको कोई एलर्जी परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा दुर्गा चालीसा का पाठ राहत देगा।
