आध्यात्मिक संगम: स्वामी राजेंद्र दास महाराज का किया स्वागत

आध्यात्मिक संगम: स्वामी राजेंद्र दास महाराज का  किया स्वागत
X

​भीलवाड़ा | हरी सेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के तत्वाधान में आयोजित आठ दिवसीय 'सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह' के पांचवें दिन सोमवार को धर्मनगरी भीलवाड़ा में आध्यात्मिक उत्साह देखते ही बना। इस अवसर पर श्री रेवासा वृंदावन धाम के अग्रपीठाधीश्वर एवं मुलकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास महाराज का पावन सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।

​समारोह के दौरान सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रसिद्ध समाजसेवी चितवन व्यास (गुड्डू भैया) ने स्वामी राजेंद्र दास महाराज का माल्यार्पण कर और इत्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इसके साथ ही, गुड्डू भैया ने भीलवाड़ा के पंचमुखी धाम के महंत श्री लक्ष्मण दास महाराज का भी पुष्पहार व इत्र से अभिनंदन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

​इस विशेष अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज ने स्वामी राजेंद्र दास महाराज एवं महंत लक्ष्मण दास महाराज को चितवन व्यास द्वारा किए जा रहे गौ सेवा, सनातन धर्म के प्रचार और समाज सेवा के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। स्वामी हंसराम महाराज ने व्यास के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story