कोटड़ी श्याम दरबार: शीतलाष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंगला आरती में हुए दिव्य दर्शन

कोटड़ी श्याम दरबार: शीतलाष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंगला आरती में हुए दिव्य दर्शन
X

​भीलवाड़ा/कोटड़ी (हलचल)। प्रख्यात तीर्थ स्थल श्री कोटड़ी श्याम दरबार में आज बुधवार, शीतलाष्टमी के पावन अवसर पर भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। अलसुबह मंगला श्रृंगार आरती के समय भगवान कोटड़ी श्याम का विशेष मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे।

​दिव्य मंगला श्रृंगार और महाआरती

​ट्रस्ट के सुदर्शन गाड़ोलियाने बताया कि मंदिर कोटड़ी शीतलाष्टमी के उपलक्ष्य में मंदिर के पट ब्रह्म मुहूर्त में ही खोल दिए गए थे। पुजारी परिवार द्वारा भगवान को पंचामृत स्नान कराकर नवीन वस्त्र धारण कराए गए। सुगंधित पुष्पों गुलाल और और स्वर्ण-रजत आभूषणों से सज्जित ठाकुर जी का दरबार अलौकिक आभा बिखेर रहा था। जैसे ही शंखध्वनि और घंटों की गूंज के साथ मंगला आरती शुरू हुई, पूरा परिसर 'जय श्री श्याम' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।



​भक्तों की भारी भीड़

​आज सुबह से ही कोटड़ी कस्बे सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों ने कतारबद्ध होकर अनुशासन के साथ दर्शन किए। शीतलाष्टमी होने के कारण कई परिवारों ने ठंडे पकवानों का भोग भी ठाकुर जी के चरणों में अर्पित कर क्षेत्र में खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078

(Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story