नवरात्रि 3 अक्टूबर से आरंभ, देखें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

नवरात्रि 3 अक्टूबर से आरंभ, देखें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट
X

नवरात्रि का आरंभ 3 अक्टूबर बुधवार से हो रहा है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन जो व्यक्ति माता रानी की सच्चे दिल से आराधना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। लेकिन, पूजा में आपको सबसे विशेष ख्याल रखना चाहिए पूजन सामग्री का। नवरात्रि आरंभ होने से पहले ही आपको सारी सामग्री इकट्ठा कर लेनी चाहिए। ताकि आप आराम से माता रानी की पूजा कर सकें। यहां जानिए कौन-कौन सा सामान आपको नवरात्रि में चाहिए।

शारदीय नवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट

1) धूप

2) फूल

3) 5 तरह के फल

4) लौंग

5) इलायची

6) दूर्वा

7) कपूर

8) अक्षत

9) सुपारी

10) नारियल

11) माता रानी के लाल वस्त्र

12) कलावा

13) नारियल

14) माता रानी की लाल चुनरी

15) माता रानी की तस्वीर या अष्टधातु की मूर्ति

16) घी और दीपक

17) श्रृंगार का सामान

18) पान का पत्ता

19) जायफल

20) जौं

21) मिट्टी के एक बर्तन

22) हवन कुंड

23) लाल रंग का आसन

24)पंच पल्लव

25) पंचमेवा

जौ क्यों बोए जाते हैं

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना करने के साथ ही। जौ भी बोए जाते हैं। जौ बोना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके लिए आपको सबसे पहले मिट्टी का एक बर्तन लेना है और उसमें साफ मिट्टी डालनी हैं। इसके बाद थोड़ा जौ के बीज इसमें डाल दें और ऊपर से हल्का पानी भी छिड़क दें। फिर इसे मिट्टी के एक अन्य बर्तन से इसे ढक दें। जौं बोने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। इसे आपको कलश के नीचे पांच तरह के अनाज के साथ इसे स्थापित करें।

माता का श्रृंगार का सामग्री

नवरात्रि में माता रानी को श्रृंगार का सामान जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। साथ ही महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वेदों में भी इसका वर्णन किया गया है कि सोलह श्रृंगार माता रानी को अर्पित करने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है। नीचे पढ़ें माता रानी के श्रृंगार का सामान सामग्री।

1. लाल चुनरी

2. लाल रंग के वस्त्र

3. सिंदूर

4. लाल बिंदी

5. मेहंदी

6. काजल

7. चूड़ियां

8. मांग टीका

9. झुमकी

10. गले के लिए हार

11. गजरा

12. बिछुआ

13. बाजूबंद

14. कमर बंद

15. नथ

16. इत्र

Next Story