अयोध्या जी की तरह मथुरा और काशी विश्वनाथ मन्दिर के लिए जरूरत पड़ी तो जन आन्दोलन करेगें

अयोध्या जी की तरह मथुरा और काशी विश्वनाथ मन्दिर के लिए जरूरत पड़ी तो जन आन्दोलन करेगें
X

भीलवाडा(हलचल): श्री राम जन्म भूमि मन्दिर के लिए भी अंतिम संघर्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद् को 2018की दीपावली के पुर्व अवसर पर करना पड़ा, 2014 में श्री रामभक्तो की सरकार बन गई, चार साल बीत गए सरकार ने फाइल ठंडे बस्ते में डाल दी, तो सरकार को जगाने के लिए हजारों रामभक्त डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के मार्गदर्शन और संतों के सान्निध्य में अयोध्या पहुंच गए, संघर्ष काल के इस अवसर पर सरकार ने सब राशन सामग्री फिकवा दी फिर भी रामभक्त राम मन्दिर निर्माण के डट गए, सरकार की नींद उड़ी सब फाइल निकाली और एक साल में न्यायालय से निर्णय हुआ और अब भव्य मन्दिर बन गया, इसी तरह अब जरूरत पड़ी तो मथुरा और काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए भी जन आन्दोलन करेगें यह विचार अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय मंत्री चन्द्र सिंह जैन ने सातवे वे स्थापना दिवस पर सुचना केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए!

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय मंत्री चंद्र सिंह जैन ने सातवे स्थापना दिवस पर सूचना केंद्र पर कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा भारत सरकार जल्दी से जल्दी जनसंख्या नियंत्रण कानून, सम्मान नागरिक संहिता कानून, और बांग्लादेशी घुसपैठियों को निकालने की योजना बनाएं तभी भारत का अस्तित्व बचा रहेगा, सनातन धर्म बचा रहेगा, भारत की प्राचीन सभ्यता बची रहेगी, इसके लिए भारत सरकार जल्दी से जल्दी यह कानून बनाए यदि इसके लिए हमें आंदोलन करना पड़े हम करेंगे, इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष गोपाल तेली, नगर अध्यक्ष राम लखन, पूर्ण मल कोली सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे! जनता को बूंदी के लड्डू खिला कर जनता का मुंह भी मीठा किया!

आज भीलवाड़ा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल राष्ट्रीय महिला परिषद ओजस्विनी एवं साथी 14

अन्य संगठनों की स्थापना दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सूचना केंद्र चौराहे पर सुरक्षित हिंदू समृद्धि हिंदू सम्मान युक्त हिंदू के लक्ष्य को लेकर 2018 में में जिस संगठन की स्थापना हुई ।

उसे संगठन ने 6 वर्षों में राम ने जन्म भूमि पर राम मंदिर का भव्य मंदिर बने इसका अंतिम आंदोलन अक्टूबर 2018 में किया असम में एनआरसी जो हिंदुओं के खिलाफ बनी उसे निरस्त करवाया सबरीमाला के मंदिर के परंपरा को कायम रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट से टकराया और सबरीमाला की परंपरा को कायम रखा इन उपलब्धियां के साथ साथ में स्थापना दिवस पर एक लाख हनुमान चालीसा का संकल्प लेकर समाज में जन जागरण स्वस्थ समाज रहे इसके लिए इंडिया हेल्पलाइन द्वारा मेडिकल कैंप। भारत में कोई हिंदू अकेला नहीं इसके लिए हिंदू हेल्पलाइन सेवा कोई देश में भूख न सोए है उसके लिए एक मुट्ठी अनाज इन सब विषयों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद आगे बढ़ रहा है साथ में स्थापना दिवस पर संकल्प के साथ हम इन सब सुरक्षा सेवा स्वास्थ्य इन विषयोंको लेकर समाज के मध्य जाएंगे इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री चंद्र सिंह जैन ने उक्त विचार कार्यकर्ताओं के बीच मे रखें इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष गोपाल तेली नगर अध्यक्ष राम लक्ष्मण , जिला मंत्री विनोद चौधरी बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक शांति लाल व्यास, गोपाल तोषनीवाल,सुधीर खाब्या, मनीष पलोद, किशन शर्मा, पुरण तेली गोलू माली, बाबू लाल शर्मा, दिनेश जाट, हीरालाल खटवाल, गोपाल तोषनीवाल, अभिषेक जोशी,अशोक शर्मा, रतन जाट, सत्येंदर चौधरी, दिलखुश साहू आदि उपस्थित थे।

Next Story