भीलवाड़ा: श्रीमद् भागवत कथा और पंचकुण्डीय विष्णु महायज्ञ का भव्य आगाज, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भीलवाड़ा: श्रीमद् भागवत कथा और पंचकुण्डीय विष्णु महायज्ञ का भव्य आगाज, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
X


भीलवाड़ा (हलचल)। शहर के रोडवेज बस स्टैंड स्थित अग्रवाल उत्सव भवन में सोमवार से स्व. श्रीमती गीतादेवी तोषनीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव और पंचकुण्डीय विष्णु महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ।

भागवत मनोरंजन नहीं, मन भंजन का विषय: संत दिग्विजयरामजी


व्यास पीठ से कथा वाचन करते हुए रामद्वारा चित्तौड़गढ़ के ओजस्वी वक्ता रामस्नेही संत श्री दिग्विजयरामजी महाराज ने पहले दिन श्रीमद् भागवत महात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा:

जीवन की सफलता: जो भागवत की गंगा में डुबकी लगा लेता है, उसका लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं।

भक्ति का सूत्र: भागवत वक्ता वैरागी और श्रोता प्रभु अनुरागी हो, तभी भक्ति की सरिता का वास्तविक आनंद मिलता है।

मन की शुद्धि: भागवत रूपी साबुन हमारे अंतःकरण की मलिनता को दूर करता है। भगवान की कृपा के बिना उनके नाम का उच्चारण भी संभव नहीं है।

सावधानी: जीव के दो सबसे बड़े शत्रु 'नींद' और 'निंदा' हैं, जिन पर विजय पाकर ही मोक्ष संभव है।


भव्य कलश यात्रा और स्वागत

कथा से पूर्व सुबह माणिक्यनगर स्थित हंसमुख बालाजी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। कथा के प्रारंभ में आयोजक तोषनीवाल परिवार द्वारा व्यासपीठ और ठाकुर चारभुजानाथ की पूजा-अर्चना की गई। मंच संचालन पंडित अशोक व्यास ने किया।

सात दिवसीय पंचकुण्डीय विष्णु महायज्ञ

कथा के साथ ही परिसर में सात दिवसीय महामंगलकारी पंचकुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ भी शुरू हुआ। आचार्य पंडित गौरीशंकर शास्त्री के सान्निध्य में पहले दिन यजमान दीपक तोषनीवाल, तपन झंवर, संजय लड्ढा, निलेश ईनाणी, सुनील मूंदड़ा और शुभम तोषनीवाल ने आहुतियां दीं।

समय सारणी:

विष्णु महायज्ञ: प्रतिदिन सुबह 8:00 से दोपहर 12:30 बजे तक।

भागवत कथा: प्रतिदिन दोपहर 2:00 से शाम 6:00 बजे तक।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

सम्पर्क कार्यालय: भीलवाडा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाडा

फोन: 7737741455

Next Story