शिवालियो में सावन के तीसरे सोमवार को गूंजते रहे हर हर महादेव के जयकारे

शिवालियो में सावन के तीसरे सोमवार को गूंजते रहे हर हर महादेव के जयकारे
X


भीलवाड़ा(विजय )सावन के तीसरे सोमवार को भी आज हरनी महादेव के साथ ही विभिन्न शिवालयों में बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

आज शिवालयों में पहुंचे भोले के भक्तों व महिलाओं ने दूध,दही, जल, एवं कावड़ियों ने गंगाजल से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

हरनी की वादियों में स्थित ऐतिहासिक शिवालय में भी भोले के भक्त बड़े तड़के से ही कतारे में खड़े हो कर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। बारी आने पर भक्तो ने भोले बाबा की

पूजा अर्चना कर सभी कष्टों से मुक्ति, अच्छे दिनों व सभी की सुख समृद्धि की कामनाएं की।

सावन के महीने में भोले बाबा की पूजा का विशेष धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व माना गया है। भीलवाडा जिले के तिलस्वा में महादेव के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे ह। वहीं आज भीलवाड़ा में सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह से लगातार बारिश का दौर जारी है।



मंगला चौक भीलवाड़ा में श्रावण मास तृतीय सोमवार को मंगलेश्वर महादेव मंदिर में भोले बाबा का आकर्षक अभिषेक व श्रृंगार किया गया


Next Story