पुष्कर में मठ बनाएंगे धीरेंद्र शास्त्री: अजमेर के हिंदुओं को दी सलाह— 'चादर चढ़ाने के बजाय दादा के घर (पुष्कर) आओ'

पुष्कर में मठ बनाएंगे धीरेंद्र शास्त्री: अजमेर के हिंदुओं को दी सलाह— चादर चढ़ाने के बजाय दादा के घर (पुष्कर) आओ
X


पुष्कर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने पुष्कर के नए मेला मैदान में आयोजित कथा के दौरान एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वे पुष्कर में एक भव्य मठ बनाना चाहते हैं ताकि अजमेर और आसपास के हिंदू वहां आएं। शास्त्री ने दोटूक शब्दों में कहा, "मुझे इस बात से दिक्कत है कि हिंदू चादर चढ़ाने जाते हैं। अपने बाप को बाप कहो, दूसरों के बाप को बाप क्यों बना रहे हो? अजमेर के हिंदुओं, अपने 'ग्रैंड फादर' के घर पुष्कर आया करो।"

सनातन की महिमा और फिल्म 'अमर, अकबर, एंथनी' का जिक्र

कथा के दूसरे दिन शास्त्री ने सनातन धर्म की श्रेष्ठता पर जोर देते हुए कहा कि भारत में जन्म लेने वाला हर व्यक्ति मूलतः सनातनी है। उन्होंने प्रसिद्ध फिल्म 'अमर, अकबर और एंथनी' का उदाहरण देते हुए चुटकी ली और कहा, "इस फिल्म के अंत में पता चलता है कि तीनों का बाप कन्हैयालाल था।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुस्लिमों को गाली देने से हिंदुओं का महिमा मंडन नहीं होता, बल्कि अपने धर्म की मर्यादा समझने से होता है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेंट किया 'हल'

इस धार्मिक आयोजन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी सम्मिलित हुए। धीरेन्द्र शास्त्री ने मंच पर मुख्यमंत्री को 'हल' भेंट कर उनका स्वागत किया। राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, "हम किसी पार्टी के नहीं हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किए हैं, चाहे वह राम मंदिर हो या केदारनाथ, वह अद्भुत हैं। जब मैंने उन्हें अस्पताल बनाने की योजना बताई, तो उन्होंने तुरंत भूमि पूजन और उद्घाटन में आने की सहमति दी।"

'अस्पताल छोटा, संदेश बड़ा'

शास्त्री ने पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत को साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि काम भले ही छोटा हो, लेकिन इसका संदेश बहुत बड़ा है। धीरेंद्र शास्त्री ने व्यास पीठ से आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे नेक भाव रखने वाला व्यक्ति चाहे किसी भी दल का हो, उसे हमारा समर्थन और आशीर्वाद सदैव प्राप्त रहेगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story