बिजौलिया में भक्ति का सैलाब: निर्यापक मुनि योगसागर महाराज का तपोदय तीर्थ में भव्य प्रवेश, मुनि मिलन देख भावुक हुए श्रद्धालु

बिजौलिया में भक्ति का सैलाब: निर्यापक मुनि योगसागर महाराज का तपोदय तीर्थ में भव्य प्रवेश, मुनि मिलन देख भावुक हुए श्रद्धालु
X


बिजौलिया। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के ज्येष्ठ शिष्य निर्यापक मुनि श्री योगसागर महाराज ससंघ का मंगलवार को श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ तपोदय तीर्थ क्षेत्र, बिजौलिया में मंगल प्रवेश हुआ। मुनि संघ के आगमन पर समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मुनि श्री की अगवानी की।

ऐतिहासिक मुनि मिलन का साक्षी बना तपोदय तीर्थ

समाज के पंकज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनि संघ ने नला का माताजी क्षेत्र से विहार कर तपोदय पार्श्वनाथ तीर्थ क्षेत्र में प्रवेश किया। यहाँ पहले से विराजमान पूज्य मुनि वैराग्यसागर महाराज एवं मुनि सुप्रभसागर महाराज ने निर्यापक मुनि योगसागर महाराज की भावपूर्ण अगवानी की। वर्षों बाद हुए इस अनूठे मुनि मिलन के दृश्य को देखकर वहां मौजूद हजारों श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हो गए। वर्तमान में इस मुनि संघ में कुल 12 दिगंबर मुनि संत विराजमान हैं।

मेवाड़ और हाड़ौती से उमड़ा जनसैलाब

इस पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ तपोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी और सकल दिगंबर जैन समाज बिजौलिया के साथ-साथ मेवाड़ प्रांत के विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचे। बिजौलिया के अलावा सिंगोली, ठुकराई, बोराव, बूंदी, कोटा, आरोली, सलावटिया, छोटी बिजौलिया, चांदजी की खेड़ी, झांतला, महुवा, मानपुरा, बेगूं एवं लाम्बाखोह जैसे क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मुनि संघ की वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story