जलाभिषेक और चढ़ाएंगे बेलपत्र, तो दूर होगा गृह क्लेश…

कथावाचक पंडित श्रीनिवास शास्त्री भगवान शिव के अजर-अमर होना, कालों के काल होना, और विनोदशील स्वभाव का वर्णन किया।
उन्होंने भगवान शिव की महिमा का बखान करते हुए कहा कि कैसे शिव की भक्ति से जीवन के तीनों तापों से मुक्ति मिलती है। श्रद्धालुओं ने शिवपुराण कथा में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण क पूजन किया।शास्त्री ने बताया कि भगवान शिव अजर-अमर हैं। भगवान शिव काल के भी काल हैं, अर्थात उन पर किसी भी प्रकार का कोई बंधन नहीं है। इसके अलावा भगवान शिव के विनोदशील स्वभाव हैं।
उन्होंने आगे कहा कि शिव सदैव प्रसन्न रहते हैं और उनकी मनःस्थिति कभी भी परिस्थितियों से प्रभावित नहीं होती। जो व्यक्ति भगवान शिव की भक्ति करता है, उसे जीवन के तीनों तापों से मुक्ति मिलती है।यह भी बताया जाता है कि शिव महापुराण का पाठ करने व श्रवण करने से व्यक्ति को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और उसका कल्याण होता है।उन्होंने बताया श्रावण के महीने में बेलपत्र भगवान शिव पर चढ़ने का बड़ा महत्व है। वही भगवान शिव का दूध से अभिषेक और पूजन करने से घर के क्लेश दूर होते हैं।