शनि मार्गी होते ही बदलेगी ग्रहों की हवा, दिसंबर से कई राशियों की रफ्तार तेज

शनि मार्गी होते ही बदलेगी ग्रहों की हवा, दिसंबर से कई राशियों की रफ्तार तेज
X


न्याय और कर्मफल के प्रतीक शनिदेव जुलाई 2025 से उल्टी चाल में थे। लगभग 138 दिनों की इस वक्री अवधि में लोगों के जीवन में आत्मविश्लेषण, मानसिक दबाव और पुराने कर्मों की परीक्षा का दौर चला। अब 28 नवंबर की सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर शनि मार्गी हो गए हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह बदलाव कई राशियों के लिए रुके कामों में तेजी, आर्थिक सुधार और करियर में मजबूत कदम का समय साबित होगा।

ज्योतिषी पंडित दिनेश मिश्रा के मुताबिक वक्री अवधि में मिली सीख अब जीवन में लागू करने का समय है। जैसे ही शनि मार्गी हुए, कर्म के आधार पर नतीजे देने का दौर शुरू हो गया है। शनि को नवग्रहों में सबसे कठोर और न्यायप्रिय माना जाता है, इसलिए उनकी चाल में आया हर परिवर्तन नौकरी, कारोबार, राजनीति और वैश्विक गतिविधियों पर असर डालता है।

मिश्रा ने बताया कि इस समय शनिदेव गुरु की राशि मीन में विराजमान हैं। वहीं से वे वक्री से मार्गी हुए हैं और यह संयोग बेहद प्रभावशाली माना जाता है। अब शनि जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। अगले दो वर्षों में उनकी चाल अलग-अलग राशियों और वैश्विक परिस्थितियों में बड़े बदलाव ला सकती है। शनि अनुशासन और संरचना का ग्रह है, इसलिए वैज्ञानिक शोध, एआई, अंतरिक्ष, समुद्री विज्ञान और मेडिकल टेक्नोलॉजी में तेजी देखी जा सकती है। निवेश और विदेशी व्यापार में स्थिरता, बाजारों में सुधार और पानी, तेल, रसायन, दवा उद्योग में उछाल के संकेत हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति वार्ताओं, समझौतों और सीमा विवादों में भी गति संभव है।

राशियों पर प्रभाव

मेष – खर्च घटेंगे, विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे।

वृषभ – आय बढ़ेगी, निवेश से लाभ मिलने की संभावना।

मिथुन – नौकरी में स्थिरता, प्रमोशन योग और पिता से संबंध सुधरेंगे।

कर्क – भाग्य मजबूत, धार्मिक रुचि और उच्च शिक्षा में सफलता।

सिंह – अचानक संकट कम, ससुराल पक्ष से तनाव घटेगा।

कन्या – दांपत्य और साझेदारी में सुधार, अविवाहितों के लिए रिश्ते बनेंगे।

तुला – शत्रु और रोगों पर विजय, कोर्ट केस में सफलता के संकेत।

वृश्चिक – संतान से शुभ समाचार, पढ़ाई और प्रेम संबंधों में सुधार।

धनु – घर-परिवार में शांति, संपत्ति और वाहन संबंधी बाधाएं दूर।

मकर – साहस बढ़ेगा, प्रयास सफल होंगे, भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ – धन वृद्धि, पारिवारिक विवाद सुलझेंगे, साढ़ेसाती से राहत।

मीन – मानसिक तनाव कम, अनुशासन बढ़ेगा, स्वास्थ्य में सुधार के योग।

Next Story