श्रीमद् भागवत कथा के तहत संत दिग्विजय राम महाराज ने भक्तों के घरों में पदरावणी कर सत्संग किया

भीलवाड़ा। शहर में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के दौरान रामस्नेही संप्रदाय के संत दिग्विजय राम महाराज ने शहर के विभिन्न स्थानों पर भक्तों के घर पहुंचकर पदरावणी की। आज प्रातः भदादा मोहल्ला सांगानेरी गेट स्थित उदयलाल समदानी के निवास पर महाराज ने सत्संग प्रवचन किया। इसके बाद उन्होंने सांगानेरी गेट स्थित दूदाधारी गोपाल मंदिर में जाकर ठाकुर जी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इससे पहले ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ महाराज का समदानी परिवार ने भव्य स्वागत किया। महाराज दिग्विजय राम ने अपने प्रवचन में कहा कि पुराणों में लिखा है कि दूसरों को कष्ट पहुँचाना सबसे बड़ा पाप है। किसी की मदद करना और उसके लिए खुशी महसूस करना संसार का सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने कहा कि लाखों काम होने पर भी सेवा करो और करोड़ की कमाई के बावजूद भगवान की भक्ति में समय लगाओ, यही सर्वश्रेष्ठ कर्म है।
इस अवसर पर उदयलाल समदानी, महावीर समदानी, लोकेश समदानी, रामस्वरूप तोषनीवाल, रामनारायण सोमानी, सुशील जागेटिया, जेपी कोगटा, राधेश्याम अजमेरा, जय किशन मित्तल, अमोल जागेटिया, रामेश्वर तोषनीवाल, अशोक दरक, कैलाश भदादा, दिनेश भदादा, प्रशांत समदानी, राजेंद्र भदादा, अमित धूत, घनश्याम मंत्री सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।
