दिव्यांगजन ने ठाना है, शत प्रतिशत मतदान करवाना है

दिव्यांगजन ने ठाना है, शत प्रतिशत मतदान करवाना है
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) जिला कलेक्टर राजसमंद के निर्देशानुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत उपखंड राजसमंद के ग्राम पंचायत भाना में घर-घर जाकर दिव्यांग मतदाताओं को ऊपरना द्वारा सम्मान कर मतदान करने की अपील कर रहे है। 
आगामी लोकतंत्र का पर्व विधानसभा आम चुनाव 25 नवम्बर 2023 को मतदान दिवस पर मतदान के लिए प्रेरित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस वर्ष जो भी दिव्यांग मतदाता बूथ पर जाकर अपना मतदान नहीं कर सकता है उसके लिए घर पर ही मतदान करने की व्यवस्था की गई है। 

Next Story