उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचे जिला कलक्टर

उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचे जिला कलक्टर
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने गुरुवार को राजसमंद और देलवाड़ा में आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई शिविर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को जांचा। जनसुनवाई में सक्सेना ने मौजूद रह कर परिवादियों की समस्याओं को सुना और उनका मौके पर निस्तारण किया। समस्याओं का समाधान पाकर परिवादियों ने कलेक्टर को धन्यवाद कहा। शिविरों में उपखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। राजसमंद उपखंड जनसुनवाई में जिला परिषद सीईओ राहुल जैन, एसडीएम बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि हर माह के दूसरे गुरुवार को राज्य भर में त्रिस्तरीय जनसुनवाई के क्रम में उपखंड स्तर पर जनसुनवाई शिविरों का आयोजन होता है।

Next Story