बालकृष्ण स्टेडियम पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने देखी मतगणना की व्यवस्थाएं

X
By - Bhilwara Halchal |30 Nov 2023 6:11 PM IST
राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नीलाभ सक्सेना ने बाल कृष्ण स्टेडियम का निरीक्षण कर मतगणना संबंधी व्यवस्थाएं देखी और दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने चारों विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, टेबल व्यवस्था आदि को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिषद सीईओ राहुल जैन तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश बुनकर से व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही पार्किंग एवं वाहनों की आवाजाही व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं अंतिम रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Next Story
