जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आमेट मे आयोजित 

जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आमेट मे आयोजित 
X

राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह) राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन राउमावि आमेट के प्रार्थना सभागार मे आयोजित हुआ। दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् सत्यदेव शर्मा पुर्व सीबीईओ राजसमन्द उपस्थित रहे। कार्यक्रम कि अध्यक्षता महेन्द्र सिंह चुण्डावत जिला अध्यक्ष ने की।विशिष्ट अतिथि प्राध्यापक मनोज शर्मा, पुष्कर दास वेरागी, ज्योति जीनगर, भरत आमेटा, दशरथ आमेटा, शैलेन्द्र लाहोटी, अरुण प्रजापत रहे। अतिविशिष्ट अतिथि विद्या शर्मा, बहादुर सिह चोहान, छोटुलाल, गजेन्द्र वर्मा, प्रदेश मन्त्री भगवत आमेटा, प्रदेश संयुक्त मन्त्री रामचरण सिंह चुण्डावत, जिला मन्त्री दिनेश खटिक रहे। सम्मेलन मे  शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षार्थियों के हितों सम्बन्धी चर्चा की गयी । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप जलाकर किया। समस्त अतिथियों का तिलक, ऊपरना ओढाकर स्वागत अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि सत्यदेव शर्मा ने संगठन कि महत्ता पर प्रकाश डाला। मनोज शर्मा ने कहा की कलयुग मे संगठन मे शक्ति हॆ। ज्योती जीनगर ने कहा की मातृ शक्ति को आगे आकर शिक्षा जगत मे रचनात्मक कार्य करना चाहिए।  प्रदेश मन्त्री भगवत आमेटा ने बताया की बिना संगठन के आप अपनी वाजिब बात भी नही मनवा सकते। पंचायतीराज शिक्षक संघ संघर्ष का दुसरा नाम हे। प्रदेश अध्यक्ष शेरसिंह चोहान के द्वारा शिक्षक की प्रत्येक वाजिब मांग केलिए संघर्ष किया जाता हे। चाहे वो काउन्सिलिंग हो,गॆर शॆक्षिणिक कार्य हो, पदोन्नति हो,एसीपी हो,स्थायीकरण हो,पोस्टिंग हो,प्रशिक्षण कार्यक्रम हो,शिक्षक की प्रत्येक समस्या के समाधान के सदॆच तत्पर रहते हैं।

अध्यक्ष महेंद्र सिंह चुण्डावत ने संघठन के द्वारा शिक्षक हितों में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि संघठन गैर शेक्षणिक कार्यो का विरोध शुरू से करता आया और भविष्य में भी करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संयुक्त महामन्त्री मनोज कुमार शर्मा शा शिक्षक ढेलाणा‌ ने किया। शिक्षक सम्मेलन में संजू शर्मा, तेजस्विनी, दयाराम मीणा, गिरिराज मीणा, रंग लाल गुर्जर, बसन्त कुमार, गोपाल साहु, गोकुलराम बुनकर, भेरूलाल कलाल, शम्भुलाल लोहार, उदय सिंह, भगवान भील, मालती, मूलचंद मीना सहित अनेक शिक्षक  उपस्थित रहे।

Next Story