होलिका दहन की रात करें ये काम, बदलेगा जीवन और बनेंगे धनवान

आज की रात के समय किया गया पूजा-पाठ मंत्र जाप सारा जीवन आपके साथ रहता है। अगर आप भी आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज की रात इन उपायों को जरूर करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो अचूक उपाय।
होलिका की राख से जुड़े उपाय
ग्रह दोषों से छुटकारा पाने के लिए आज के दिन होली दहन की राख को पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए। इस उपाय को करने से बहुत से दोषों से छुटकारा मिलता है। होलिका दहन की राख को बेहद ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। शिव जी की पूजा में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है। महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए इस राख को महादेव को अर्पित करना चाहिए।
किसी शारीरिक परेशानी से मुक्ति पाने के लिए इस राख को माथे पर लगाने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इसके अलावा आपके जीवन से नकारात्मक शक्तियां भी दूर हो जाती हैं।
किसी शारीरिक परेशानी से मुक्ति पाने के लिए इस राख को माथे पर लगाने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इसके अलावा आपके जीवन से नकारात्मक शक्तियां भी दूर हो जाती हैं।अगर आपको लगता है आपको किसी की नजर से लगी है तो उससे छुटकारा पाने के लिए एक ताबीज़ में होलिका की भस्म डालकर उस व्यक्ति को पहना दें। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी के साथ-साथ टोने-टोटकों से भी छुटकारा प्राप्त होता है।

घर में अगर वास्तु दोष का साया है तो इससे छुटकारा पाने के लिए होलिका की राख की चार-पांच पोटली बना लें इसके बाद घर के चारों कोनों पर रख दें। ऐसा करने से जल्द ही आपके जीवन से नकारात्मकता दूर हो जाती है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
कोई पुरानी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आज की रात राख को किसी कपड़े या कागज में लपेटकर बीमार व्यक्ति के तकिए के नीचे रख दें। ऐसा करने से जल्द ही आपको परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
होलिका दहन के अगले दिन राख को अगले दिन उसमें ड़ी सी राई व नमक मिलाकर पूरे घर में छिड़काव कर लें। ये आपके घर के माहौल को खुशनुमा बनाने का काम करेगा।
