शिक्षा के लिए किया दान श्रेष्ठ समाज निर्माण में सहायक - भाटी

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया दान व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में सहायक होता है इसलिए ही इस दान को श्रेष्ठ माना गया है।
भाटी सोमवार को शिक्षा विभाग द्वारा सूरजपोल राउप्रावि कांकरोली में आयोजित जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र तोमर ने की जबकि विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राजेन्द्र गग्गड, मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी नरोत्तम दाधीच थे।
समारोह में दानदाता अशोक कुमार जैन कमेरी देवगढ़,भगवत सिंह चौहान गूंजओल, किशनसिंह बल्ला झांझर, राजकुमार पारिक राजपुरा, वंदना वेद तेलियों का तालाब और यशवंत कुमार श्रीमाली मजां नांदोडा को भामाशाह सम्मान प्रदान किया गया।इसी प्रकार जिला स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान देवनारायण मीणा कमेरी को प्रदान किया गया।
इस अवसर संबोधित करते हुए शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान जयपुर में गोस्वामी तिलकायत राकेश कुमार नाथद्वारा,एच जी इंफ्रा के हरिन्द्र सिंह, इण्डिया इंफोलाइन की मधु जैन, हिन्दुस्तान जिंक के विनोद जिनगर और एचडीएफसी बैंक के प्रतीक शर्मा को प्रदान किया गया है।
प्रारंभ में सभी का स्वागत अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रिजवान फारूक ने किया जबकि संयोजन शिक्षाविद दिनेश श्रीमाली ने किय।
