दुल्ले सिंह झाला राज्य स्तरीय सम्मान से शिक्षक दिवस पर सम्मानित 

दुल्ले सिंह झाला राज्य स्तरीय सम्मान से शिक्षक दिवस पर सम्मानित 
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह)जिले के आमेट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उप प्रधानाध्यापक दूल्हे सिंह झाला को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए आज हुए कार्यक्रम में  शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन के सानिध्य में राज्य स्तरीय शिक्षा सम्मान समारोह में प्रत्येक जिले से तीन सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाता है। जिसमे राजसमंद के तीन शिक्षको में से दूल्हे सिंह झाला को आज सम्मानस्वरूप राज्य पर सम्मानित किया जिसमें झाला को 21 हजार रुपये की राशि, ताम्र पत्र, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट किया

 

Next Story