स्मार्ट फोन योजना का करें प्रभावी क्रियान्वयन, कोई पात्र न रहे वंचित

राजसमन्द। (राव दिलीप सिंह) प्रदेश में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के प्रथम चरण का सोमवार को जिला कलक्टर सक्सेना ने भीम में संचालित शिविर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर प्रबंधन हेतु दिशा निर्देश दिए। उन्होंने वहां उपस्थित परिवेदियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान किया। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सभी की परिवेदनाओं को सुनकर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटना चाहिए। सक्सेना ने जनता को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विविध योजना की जानकारी भी देने को कहा ताकि सभी को सरकार की योजनाओं का ’यादा से ’यादा लाभ मिल सके। इसके पश्चात उन्होंने अधिकारियों से स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के बारे में जानकारी ली और के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश दिए।
