वरिष्ठ अभिनेता प्रेम चोपड़ा को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती

मुंबई। बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता प्रेम चोपड़ा को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, 89 वर्षीय अभिनेता को सोमवार सुबह कमजोरी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई, जिसके बाद परिवार ने उन्हें तुरंत मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख में है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और अगले 24 घंटे निगरानी में रखा जाएगा।
प्रेम चोपड़ा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही फिल्म जगत में चिंता की लहर दौड़ गई। कई सितारों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बताया जा रहा है कि सनी देओल, जॉनी लीवर और शत्रुघ्न सिन्हा सहित कई कलाकार अस्पताल पहुंच सकते हैं।
परिवार की ओर से फिलहाल आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रेम चोपड़ा की हालत में सुधार है और उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज किया जा सकता है।
