गोल्डी यादव का नया धमाकेदार गाना ‘हथियार’ रिलीज

गोल्डी यादव का नया धमाकेदार गाना ‘हथियार’ रिलीज
X


भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाका हुआ है। गोल्डी यादव और विकास राव का नया गाना ‘हथियार’ दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। गाने में दोनों कलाकारों की दमदार आवाज ने इसे और भी खास बना दिया है।

‘हथियार’ के वीडियो में कहानी बड़े ही मजेदार अंदाज में पेश की गई है। वीडियो में विकास राव अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी से शिकायत करते नजर आते हैं कि शादी के समय उन्हें कुछ नहीं मिला, सिवाय एक साली और साले के। इस पर उनकी पत्नी, गोल्डी यादव की आवाज में, प्यार भरे अंदाज में जवाब देती हैं कि अगर उन्हें पहले से पता होता कि वह रंगदार हैं, तो वह मायके से एक हथियार जरूर लेकर आतीं।

गाने की प्रस्तुति और मनोरंजक कहानी इसे दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय बना रही है।

Next Story