सास की सौतन’ का फर्स्ट लुक रिलीज, पारिवारिक कहानी पर नए नजरिए से पर्दा

मुंबई। एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. और शानवी म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बन रही फिल्म ‘सास की सौतन’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म के प्रस्तुतकर्ता रौशन सिंह ने बताया कि यह कहानी पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं और भावनात्मक टकराव को नए दृष्टिकोण से पेश करती है। उन्होंने कहा कि फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में बदलते पारिवारिक मूल्यों पर भी सोचने को मजबूर करेगी।
फिल्म की कहानी आम घर-परिवार से जुड़ी होने के कारण हर वर्ग का दर्शक खुद को इससे जोड़ पाएगा। रितेश उपाध्याय, स्मृति सिन्हा, रक्षा गुप्ता, पाखी हेगड़े, समर्थ चतुर्वेदी, रीना रानी और संजय पांडे सहित कई सशक्त कलाकार इसमें नजर आएंगे। निर्देशक नीलमणि सिंह और निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं।
संगीत ओम झा और आदर्श सिंह का है, जबकि गीतों के बोल प्यारेलाल यादव, राकेश निराला, धरम हिंदुस्तानी, शान्दारजी और उपेंद्र उजाला ने लिखे हैं। डीओपी सिद्धार्थ सिंह, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और बैकग्राउंड स्कोर असलम सुरती द्वारा तैयार किया गया है। फिल्म की मजबूत पटकथा, दमदार अभिनय और मधुर संगीत इसे भोजपुरी सिनेमा में खास पहचान दिलाएंगे।
