खेसारीलाल यादव की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ 04 मार्च को होगी रिलीज

खेसारीलाल यादव की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ 04 मार्च को होगी रिलीज
X


भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित एक्शन पैक्ड फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ चार मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

फिल्म निर्माता सुरेंद्र यादव ने बताया कि “अग्नि परीक्षा” एक ऐसी कहानी है जिसमें संघर्ष, प्रेम, परिवार और न्याय की लड़ाई को मनोरंजक अंदाज में दिखाया गया है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखेगी।उन्होंने बताया कि फिल्म “अग्नि परीक्षा” को दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर भव्य पैमाने पर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें दमदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।

सुरेंद्र यादव ने बताया कि होली जैसे बड़े त्योहार पर इस फिल्म की रिलीज इसलिए तय की गई है जिससे परिवार के साथ दर्शक सिनेमाघरों में एक यादगार फिल्म का आनंद ले सकें। उन्होंने भरोसा जताया कि सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की लोकप्रियता और फिल्म की मजबूत कहानी इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिलाएगी।

खेसारीलाल यादव ने कहा कि “अग्नि परीक्षा” उनके करियर की बेहद खास फिल्मों में से एक है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन के साथ भावनाओं से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि होली के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म दर्शकों के लिए पूरी तरह से मनोरंजन का पैकेज साबित होगी।

इस फिल्म में बिग बॉस फेम आकांक्षा पुरी और भोजपुरी की नई सनसनी नीलम गिरी फीमेल लीड में नजर आएंगी। दोनों अभिनेत्रियां खेसारीलाल यादव के साथ रोमांस और ड्रामा का शानदार तड़का लगाती दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में सुशील सिंह, जे नीलम, प्रकाश जैस, समरथ चतुर्वेदी, सोनू पांडेय, रितु चौहान, विंद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, महेश आचार्य, प्रियंका सोनी और दीपक सिन्हा जैसे कई दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Next Story