दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का 95 वर्ष की आयु में निधन

X
By - bharathalchal |17 Feb 2026 12:40 AM IST
नई दिल्ली। हॉलीवुड के दिग्गज और ऑस्कर विजेता अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का निधन हो गया है। वे 95 वर्ष के थे। डुवैल ने वर्जीनिया के मिडलबर्ग स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी पत्नी लुसियाना की ओर से उनकी जनसंपर्क एजेंसी ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की है।
छह दशकों से अधिक लंबे अपने शानदार करियर में डुवैल ने 'द गॉडफादर' और 'अपोकैलिप्स नाउ' जैसी कालजयी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनकी पत्नी लुसियाना ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमने न केवल एक प्रिय पति और मित्र को खोया है, बल्कि हमारे समय के महानतम अभिनेताओं में से एक को भी खो दिया है।
Next Story
