अक्षय बालिकाओं के ‘सुकन्या खाते’ में राशि जमा करायेंगे

X
By - मदन लाल वैष्णव |19 May 2024 6:16 PM IST
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने राजस्थान में अजमेर जिले के मसूदा तहसील के देवमाली गांव की बालिकाओं की मदद की घोषणा करते हुए कहा कि वह ‘सुकन्या समृद्धि खाते’ में अपनी ओर से राशि जमा करायेंगे।
अजमेर जिले के देवमाली गांव में फिल्म ‘जॉली एलएलबी-3’ शूटिंग करने यहां आये अक्षय ने शनिवार शाम को ग्रामीणों से कहा कि वह देवमाली गांव की सभी बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर 14 साल तक रकम जमा करवायेंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में बालिका शिक्षा की कमी है। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षित करने का ग्रामीणों से अनुराेध किया।
Next Story
