12 जून को पर्दे पर आएगी वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है'

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के प्रशंसकों के लिए एक नई खबर है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ वरुण धवन की यह रोमांटिक कॉमेडी अब 5 जून के बजाय एक हफ्ते बाद यानी 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
डेविड धवन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के पोस्टपोन होने की पुष्टि टिप्स फिल्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश तौरानी ने एक आधिकारिक बयान के जरिए की है। उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज डेट बदलने का फैसला इंडस्ट्री में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने और दूसरी फिल्मों को सपोर्ट करने के उद्देश्य से लिया गया है।रमेश तौरानी ने अपने बयान में एकता की भावना पर जोर देते हुए कहा कि बेवजह बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचने के लिए यह कदम उठाना फिल्म और इंडस्ट्री दोनों के लिए सही है। अब दर्शकों को इस मजेदार फिल्म का आनंद लेने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। वरुण धवन की इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि डेविड धवन के साथ उनकी जोड़ी हमेशा से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती रही है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
