माता-पिता बनने के बाद नए घर में शिफ्ट होंगे रणवीर-दीपिका, बनेंगे शाहरुख के पड़ोसी

माता-पिता बनने के बाद नए घर में शिफ्ट होंगे रणवीर-दीपिका, बनेंगे शाहरुख के पड़ोसी
X

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का जीवन जल्द ही खुशियों से भरने वाला है। वे सितंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इसके साथ ही उनका माता-पिता के रूप में प्रमोशन हो जाएगा, जो किसी की भी जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास होता है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण टिनसेल टाउन के सबसे पसंदीदा कपल हैं। दीपवीर के रूप में दोनों को सोशल मीडिया पर बहुत ज़्यादा प्रशंसक मिल रहे हैं। जहाँ उनके प्रशंसक स्टार कपल के हर पल के अपडेट का इंतज़ार करते हैं, वहीं उनके नए घर के बारे में ताज़ा खबर सामने आई है। अब सामने आ रही रिपोर्टों के अनुसार कपल बच्चे के जन्म के बाद एक नए घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग बना रहा है। कहा जा रहा है कि वे एक नए विशाल अपार्टमेंट में जाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह आलीशान घर है और शाहरुख खान के घर के बगल में स्थित है।

कपल मुंबई में एक आलीशान सी-फेसिंग क्वाड्रुप्लेक्स में शिफ्ट होगा। वे सुपरस्टार शाहरुख खान के पड़ोसी बन सकते हैं, क्योंकि रणवीर ने हाल ही में उसी एरिया में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। शाहरुख का बंगला ‘मन्नत’ काफी चर्चित है। दीपिका और रणवीर जिस घर में शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं वह एक इमारत की 16वीं से 19वीं मंजिल पर बना है। इसमें 11266 स्कवॉयर फीट का इंटरनल एरिया और 1300 वर्ग फीट की अलग से प्राइवेट छत है।

इस घर की अनुमानित कीमत 119 करोड़ रुपए के करीब है। प्रॉपर्टी के रेट्स की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस एरिया में प्रति वर्ग फुट का रेट 1 लाख रुपए है। रणवीर ने इस घर को ओह फाइव मीडिया वर्क्स एलएलपी के माध्यम से खरीदा है, जिसमें खुद एक्टर और उनके पापा डायरेक्टर हैं।

रणवीर ने इस घर के लिए राजस्व विभाग को 7.13 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी भी अदा की है। इसके अलावा कपल ने साल 2021 में अलीबाग में 22 करोड़ रुपए में एक बंगला भी खरीदा था। रणवीर और दीपिका का नया घर इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूजर्स बिल्डिंग को मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ से कंपेयर कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स कपल को उनके नए घर के लिए बधाई दे रहे हैं।

Next Story