प्रियंका चोपड़ा की ज्वेलरी ने खींचा सभी का ध्यान, कीमत कर देगी हैरान

प्रियंका चोपड़ा की ज्वेलरी ने खींचा सभी का ध्यान, कीमत कर देगी हैरान
X

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भारत दौरे पर आई हैं। इस दौरान सभी का ध्यान उन्हीं पर हैं। शुक्रवार को प्रियंका बांद्रा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं। इस दौरान उनके शानदार अंदाज ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका अक्सर अपने स्टाइलिश अंदाज से लोगों को चौंका देती हैं और अपने फैशन सेंस के चलते फैशन की दुनिया में एक नया उदाहरण सेट करती हैं।

अब प्रियंका की मुंबई दौरे की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। दर्सल अभिनेत्री एक ब्रांड के प्रमोशन के लिए बांद्रा पहुंची थीं और रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने लेबल के 2010 के कलेक्शन से विविएन वेस्टवुड की डिजाइन की गई खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। हालांकि, उनके आउटफिट ने नहीं बल्कि उनकी ज्वैलरी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने अपने आउटफिट के साथ 7.60 लाख रुपये की कीमत का सुंदर बुलगारी सर्पेंटी नेकलेस पहना था। साथ ही उन्होंने उसी ज्वैलरी ब्रांड के 9.50 लाख रुपये के झुमके भी पहने थे। अभिनेत्री ने अपने लुक को क्लासी स्टिलेटो, हाई पोनीटेल और बोल्ड आई मेकअप के साथ पूरा किया।

प्रियंका जैसे ही अपनी कार से बाहर निकलीं प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखे। अभिनेत्री ने सभी को ‘नमस्ते’ कहकर अभिवादन किया और पैपराजी के लिए पोज भी किया।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बुधवार को अपने मराठी प्रोडक्शन ‘पाणी’ के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंचीं। यह फिल्म ग्रामीण महाराष्ट्र में जल संकट की कहानी बताती है। 18 अक्टूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ‘पाणी’ में आदिनाथ कोठारे मुख्य भूमिका में हैं।

Next Story