16 दिन बाद सोनाक्षी को भाई लव सिन्हा ने परिवार से निकाला!

16 दिन बाद सोनाक्षी को भाई लव सिन्हा ने परिवार से निकाला!
X

मुंबई ! एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने गैर मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर पूरे परिवार को हैरान कर दिया है। पूरा सिन्हा परिवार जहां इस शादी के खिलाफ था वहीं, शादी के 2 दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा बेटी के प्यार के आगे झुक गए थे और सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी के लिए हामी भर दी थी। अब लगभग 16 दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने बहन को परिवार से निकाल दिया है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है जिससे पूरे सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है।

लव सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा को एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पूरे परिवार की फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा है। लव सिन्हा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें से सोनाक्षी सिन्हा नजर नहीं आ रही हैं। लव सिन्हा ने माता पिता और बड़े भाई के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मेरे शानदार माता-पिता को सालगिरह की शुभकामनाएं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम आपके बच्चों के रूप में पैदा हुए और आपके साथ साझा किए गए हर पल के लिए आभारी हैं।” लव सिन्हा के इस पोस्ट से साबित हो रहा है कि वह बहन की शादी से नाखुश हैं। जिस वजह से उन्होंने सोनाक्षी को परिवार की फोटो से अलग कर दिया है।

Next Story