एक से बढ़कर एक ड्रेसेस, हर लड़की करना चाहती है इसे Try

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनल एक्ट्रेस होने के साथ- साथ फैशनीस्ता भी है, तभी तो उनके फैशन का हर कोई दिवाना है। उनकी वेडिंग ड्रेस और ब्राइडल लुक आज भी हर लड़की के लिए ड्रीम इंस्पिरेशन है। उनके शादी के दोनों लुक रेड ट्रेडिशनल लहंगा और व्हाइट क्रिश्चियन गाउन फैशन वर्ल्ड में आइकॉनिक माने जाते हैं। चलिए देसी गर्ल के बर्थडे के मौके पर आइए नजर डालते हैं उनकी शादी के खास वेडिंग आउटफिट्स पर।
हल्दी में व्हाइट अनारकली सूट
अपनी हल्दी सेरेमनी में प्रियंका और उनके पति निक ने व्हाइट कॉम्बिनेशन के ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे । प्रियंका ने इस रेड बॉर्डर एम्ब्रॉयडरी वाली व्हाइट अनारकली सूट के साथ बांधनी दुपट्टा कैरी किया था। इस लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने ब्रॉड नेकलेस भी पहना था। निक जोनस ने भी हल्दी सेरेमनी पर प्रियंका से मैच करता हुआ रेड आउटलाइन वाला व्हाइट कुर्ता पजामा पहना था।
राजस्थानी लुक
अपनी मेहंदी की रस्म के लिए पीसी ने अबुजानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ 48 कलियों वाला राजस्थानी लुक वाला मल्टीकलर लहंगा पहना था। यह लहंगा विंटेज कलेक्शन एजएसके से पिक किया था। मल्टी कलर राजस्थानी आउटफिट के साथ उन्होंने राजस्थानी ज्वैलरी भी कैरी की थी।
गोल्डन सिल्वर साड़ी
अपनी संगीत सेरेमनी में प्रियंका गोल्डन सिल्वर कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। लाइट मेकअप के साथ खुले बालों में कमाल की लग रही थी। अपने इस लुक को कंपलीट करने के लिए उन्होंने डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स कैरी किए थे।
लाल जोड़ा
प्रियंका के खास दिन के लिए शादी का लाल जोड़ा सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किया था। फ्रेंच नॉट संग क्रिस्टल और सीक्वन वर्क वाले इस जोड़े ने खूब वाहवाही लूटी थी। लहंगे की डिजाइन की बात करें तो सिल्क फ्लोस, सीएम रेड क्रिस्टल और धागे का सारा काम हाथ से किया गया था। इस लहंगे को बनाने में 110 कारीगर के साथ-साथ 3720 घंटे लगे थे। साथ में जो मुगल ज्वेलरी पहनी गई थी वह डायमंड, पन्ने, जापानी मोती की बनी हुई थी।
वाइट वेडिंग गाउन
इस सभी आउटफिट में से सबसे ज्यादा सुर्खियां उनके वाइट वेडिंग गाउन ने बटोरी थी। अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में उन्होंने वाइट क्रिस्टल्स गाउन को पहना था जिसे अमेरिकी फैशन डिज़ाइनर राल्फ लॉरेन ने पूरे 1826 घंटों में तैयार किया था। उनका यह ब्राइडल गाउन पूरी तरह से पर्सनलाइज्ड था। उनके इस गाउन में निक जोनस के नाम से लेकर 7 और नाम काढ़े गए थे।
व्हाइट कलर का लहंगा
शादी के बाद प्रियंका ने अपने रिसेप्शन लुक से भी सभी का ध्यान अपनी और खींचा। इस दौरान प्रियंका ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ था जिस पर सिल्वर कलर की हैवी एंब्राइड्री का वर्क था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए प्नियंका ने स्मोकी आई और डार्क लिपस्टिक के साथ डायमंड ज्वैलरी भी केरी की थी। उन्होंने सफेद गुलाब से बन बनाया था।
