इतनी बदल गई दिशा वकानी , ताजा फोटो देख रो पड़े फैंस, लगाया जीवन बर्बाद करने का आरोप

इतनी बदल गई दिशा वकानी , ताजा फोटो देख रो पड़े फैंस,   लगाया जीवन बर्बाद करने का आरोप
X

दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दयाबेन के किरदार में नजर आती थीं। 2017 में दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव लेकर शो से दूरी बनाई, लेकिन बाद में वह शो में वापस ही नहीं लौटीं। उनके फैंस उनकी वापसी की उम्मीद में पलकें बिछाए बैठे हैं, लेकिन दिशा वकानी वापस आने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच दिशा वकानी की ताजा फोटो सामने आई है, जिसमें वह बेहद अलग लुक में नजर आ रही हैं, उनके चेहरे पर रंगत नहीं दिख रही। बालों में सफेदी आ गई है। दिशा वकानी को देखकर फैंस हैरान हो गए हैं।

दिशा वकानी की फोटो ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। फैंस बेहद दुखी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है और बताया है कि वह दिशा वकानी को देखकर रो पड़े हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स दिशा वकानी के पति को बिना जाने ही ताने मार रहे हैं और कहा जा रहा है कि उनके पति ने उनकी जिंदगी खराब कर दी है। एक यूजर ने लिखा, आई एम रियली क्राइंग, दूसरे यूजर ने लिखा है, हर हसबैंड लिटरली रूइंड हर लाइफ, कुल मिलाकर यूजर्स दया भाभी को देखने के बाद हैरानी जताते हुए नजर आ रहे हैं।

Tags

Next Story