मशहूर एक्ट्रेस रीमा लागू के एक्स पति का निधन

X
By - राजकुमार माली |20 Jun 2025 1:55 PM IST
मुंबई. मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। पहले एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन और अब दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस रीमा लागू के एक्स हसबैंड विवेक लागू की मौत। रीमा के एक्स पति का गुरुवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुखद खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
रीमा लागू के एक्स पति विवेक लागू के निधन की जानकारी सबसे पहले विकी लालवानी ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
विवेक लागू का निधन कैसे हुआ, इस बात का खुलासा फिलहाल अभी तक नहीं हो सका है। परिवार की ओर से इस पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक लागू का अंतिम संस्कार आज शुक्रवार सुबह ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा।
Next Story
