सलमान खान फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस समेत छह पर लगाया मकोका

सलमान खान फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस  ने गैंगस्टर लॉरेंस समेत छह पर लगाया मकोका

मुंबई ।बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर ग्लैक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपियों पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) लगा दिया है। मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, विदेश में बैठे उसके भाई अनमोल बिश्नोई समेत मामले में गिरफ्तार हुए दोनों शूटर और पंजाब के जालंधर से शूटरों को हथियार मुहैया कराने वाले दबोचे गए दोनों आरोपियों पर मकोका लगाया है।ता दें मकोका लगाने का मकसद संगठित और अंडरवर्ल्ड अपराध को खत्म करना है। महाराष्ट्र और दिल्ली में यह कानून लागू होता है। इसके तहत अंडरवर्ल्ड से जुड़े अपराधी, जबरन वसूली सहित गैरकानूनी काम जिससे बड़े पैमाने पर पैसे बनाए जाते हैं, से जुड़े मामले शामिल होते हैं। मकोका लगाकर अब मुंबई पुलिस लॉरेंस गैंग की तह तक जाने की कोशिश में जुट गई है। बता दें इससे पहले बीते शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई के अलावा मुंबई पुलिस ने जिन पर मकोका लगाया है, उनमें शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता के अलावा सोनू बिश्नोई और अनुज थापन का नाम शामिल है।

Read MoreRead Less
Next Story