मुन्ना भाई 3 की तैयारी शुरू

मुन्ना भाई 3 की तैयारी शुरू
X

मुंबई। 23 साल पहले रिलीज हुई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है। संजय दत्त के मुन्ना भाई और अरशद वारसी के सर्किट के किरदार दर्शकों के लिए यादगार बने। अब खबर है कि इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त पर काम शुरू हो गया है। इसकी पुष्टि खुद निर्देशक राजकुमार हिरानी ने एक मीडिया इंटरव्यू में की है।

हिरानी ने बताया कि वह फिलहाल मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म और 3 इडियट्स की सीक्वल दोनों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुन्ना भाई के लिए उनके दिमाग में पहले से एक कहानी थी, जिस पर काफी काम हुआ था, लेकिन सही अंत नहीं मिला। अब वह उस कहानी को पूरी तरह परफेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही निर्णय लेंगे कि किस दिशा में इसे आगे बढ़ाया जाए।

राजकुमार हिरानी के इस बयान से साफ होता है कि वह मुन्ना भाई 3 को लेकर गंभीर हैं और इसे जल्द ही पर्दे पर पेश करना चाहते हैं। बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म “लगे रहो मुन्ना भाई” 2006 में रिलीज हुई थी और दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

हिरानी की पिछली फिल्म डंकी (2023) थी, जिसमें सुपरस्टार शाह रुख खान ने अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि मुन्ना भाई 3 कब तक शूटिंग शुरू करेगा और पर्दे पर आएगा।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected]

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Next Story